27 Jul 2024, 10:34:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

गोगामेड़ी हत्याकांड में SIT गठित, आरोपियों की जानकारी देने वालों को 5-5 लाख का इनाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2023 3:25PM | Updated Date: Dec 6 2023 3:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मौत पर राजस्थान में हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार को राजपूत समुदाय ने राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश तक में आगजनी और विरोध प्रदर्शन किए। बता दें कि मंगलवार को तीन बदमाशों ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और उनके सुरक्षा गार्ड पर गोलियां चलाई थी। इस घटना में दो मुख्य आरोपी की पुलिस ने पहचान कर ली है।

इस मामले पर डीजीपी उमेश मिश्रा ने एसआईटी का गठन किया। पुलिस ने दो आरोपियों रोहित राठौड़ मकराना (Rohit Rathore Makrana) और नितिन फौजी (Nitin Fauji) की पहचान कर ली है। उनकी गिरफ्तारी पर 5-5 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई। पुलिस ने दोनों की तस्वरें भी साझा की है।

मंगलवार दोपहर स्कूटी पर आए करीब तीन बदमाश सुखदेव सिंह गोगामेड़ी से मिलने जयपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचे। दो मुख्य आरोपयों ने सुखदेव सिंह से तकरीबन 10 मिनट तक बातचीत की। बातचीत के बाद दोनों बदमाशों ने ताबतोड़ गोलियां चला दी। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी जारी की गई। गोली लगने के बाद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »