27 Jul 2024, 11:38:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

सीमा हैदर के बाद ये पाकिस्तानी महिला शादी रचाने पहुंची भारत, मंगेतर से वाघा बॉर्डर पर की मुलाकात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2023 1:20PM | Updated Date: Dec 6 2023 1:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सीमा हैदर के बाद एक और पाकिस्तानी महिला शादी करने के लिए भारत पहुंच गई है। मंगलवार को अटारी-वाघा बॉर्डर होते हुए पाकिस्तानी से भारत आई। पाकिस्तान से भारत आई इस महिला का नाम जावेरिया खानम है। वह अपने पांच साल पुराने प्रेमी समीर खान से शादी करेंगी। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। भारत पहुंचने पर जावेरिया ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

भारत पहुंचने पर जवेरिया खानम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कहा, "मैं भारत सरकार का शुक्रिया अदा करती हूं। हम 5 साल से एक-दूसरे को जानते हैं, भारत के वीजे के लिए हम काफी समय से कोशिश कर रहे थे, मैं बेहद खुश हूं। मैरेज वीजा को लेकर भी प्रक्रिया होनी चाहिए।" वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत सरकार ने उन्हें 45 दिनों का वीजा दिया है। 

कपल साल 2024 में शादी के बंधन में बंधेगा। वे दोनों पिछले पांच सालों से रिलेशनशिप में हैं। दोनों की पहले ही मंगनी हो चुकी है। वहीं, जनवरी 2024 में दोनों की शादी होने की संभावना है। दोनों की शादी कोलकाता में होगी। इससे पहले महिला ने वीजा के लिए अप्लाई किया था तो वह कैंसिल कर दिया गया था। इसके बाद दोनों के परिवार हताश हो गए। लेकिन महिला ने दोबारा वीजा अप्लाई किया।

वहीं, समीर ने बताया, 'मैं काफी खुश हूं कि मेरी मंगेतर भारत आ रही है। हम जल्द ही निकाह कर लेंगे। 45 दिन के बाद हम वीजा एक्सटेंड के लिए आवेदन करेंगे। जब जावरिया का वीजा कैंसिल हुआ था तो हम दोनों के परिवार काफी परेशान हुए थे। लेकिन अब जावरिया को वीजा मिल गया है तो हम काफी खुश हैं।'

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »