02 May 2024, 03:32:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश में दस लाख की आबादी पर कोरोना जांच का औसत आंकड़ा 89 हजार के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2020 1:30PM | Updated Date: Nov 13 2020 1:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की अधिक से अधिक जांच कर वायरस प्रभावितों का जल्दी पता लगाकर इसे नियंत्रित करने की मुहिम में 12 नवंबर को देश में प्रति दस लाख की आबादी पर औसत जांच का आंकड़ा 89 हजार को पार कर गया। देश में वैश्विक महामारी कोविड-19 का पहला मामला इस वर्ष 30 जनवरी को आया था और इसके बाद सरकार ने लगातार जांच का दायरा बढ़ाकर संक्रमितों का पता लगाने और वायरस की रोकथाम पर जोर दिया।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया गया कि गुरुवार (12 नवंबर) तक कुल जांच का आंकड़ा 12 करोड़ 31 लाख एक हजार 739 पर पहुंच गया है। इसमें कल 11 लाख 39 हजार 230 जांच की गई। देश में प्रति दस लाख की आबादी पर औसतन जांच भी 89,007 पर पहुंच गई है। कोरोना वायरस के बड़े स्तर पर फैलाव की रोकथाम के लिये देश में दिन प्रतिदिन इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 24 सिंतबर को एक रोज में 14 लाख 92 हजार 409 नमूनों की जांच का रिकार्ड है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »