08 May 2024, 10:13:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मस्जिद में घुसकर जय श्री राम बोलने को किया मजबूर, इनकार पर काटी इमाम की दाढ़ी.. महाराष्ट्र में सनसनीखेज वारदात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2023 5:39PM | Updated Date: Mar 28 2023 5:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जालना। महाराष्ट्र के जालना में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक गांव में अज्ञात लोगों ने एक मस्जिद में घुसकर इमाम को पीटा। इतना ही नहीं आरोप है इमाम की दाढ़ी काट दी गई और उसे जय श्री राम बोलने को मजबूर किया गया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। इमाम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है ताकि माहौल खराब न हो। पुलिस ने केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित जाकिर सैय्यद खाजा भोकरदन तहसील के अनवा गांव की मस्जिद में इमाम है। वह घटना के समय मस्जिद में अकेले थे और कुरान पढ़ रहे थे। मामला रविवार शाम साढ़े सात बजे के आसपास का है। मस्जिद में जब कुछ लोग पहुंचे तो इमाम बेहोशी की हालत में पड़े थे। उनके शरीर पर चोटें आई थीं। आरोप है कि उनकी दाढ़ी भी कटी थी। उन्हें उठाकर अस्पताल ले जाया गया। यहां से इमाम को औरंगाबाद के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में भर्ती कराया गया।

इमाम ने पुलिस को घटना के बारे में बताया कि कुछ लोग मस्जिद में घुसे। उन्हें पीटने लगे और जय श्री राम बोलने को मजबूर किया। इस दौरान उन्होंने जब जय श्री राम नहीं कहा तो उन्हें और पीटा। उसकी दाढ़ी काट दी। उन्हें बेइज्जत किया और अधमरा छोड़कर भाग गए। पुलिस अधीक्षक अक्षय शिंदे ने स्थिति पर नजर रखने के लिए गांव का दौरा किया और शांति बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। निरीक्षक अभिजीत मोरे ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »