22 Oct 2024, 23:19:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

नर्सिग और पेपर लीक घोटाले को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2024 8:28PM | Updated Date: Jul 1 2024 8:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर आज प्रदेश के सभी जिला में भाजपा सरकार की शिक्षा नीति, नर्सिंग घोटाले और पेपर लीक घोटाले को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन एवं तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के इस्तीफे की मांग करते हुये जिला कलेक्टर के नाम संबोधित ज्ञापन संबंधित अधिकारियों को सौंपे।
 
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में जिला/शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना और अनोखी मानसिंह पटेल ने राजधानी स्थित कांग्रेस मुख्यालय के समीप प्रदेश सरकार की शिक्षा नीति, नर्सिंग घोटोल सहित प्रदेश की भ्रष्ट सरकार और तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर मंत्री के बंगले का घेराव किया गया और मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुये लेक्टर को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। धरना-प्रदर्शन में शामिल हजारों की संख्या में कांग्रेसजनों पर पुलिस प्रशासन ने लाठी चार्ज किया, वॉटर केनन से पानी की बौछार की जिससे भगदड़ मच गई और कई कांग्रेसियों को इससे चोटें भी आयीं।विस्तृत समाचार के लिए ह
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »