27 Jul 2024, 07:07:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जंगल से आकर शहर में घूमता नजर आया बाघ, लोगों में फैली दहशत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2024 1:15PM | Updated Date: Feb 28 2024 1:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायसेन। बीते एक महीने से शहर के आसपास नजर आने वाला बाघ अब शहर के भीतर घूमने लगा है। बुधवार को सुबह तकरीबन साढ़े छह बजे सांची रोड पर लोगों ने बाघ को सड़क के आसपास विचरण करते देखा। यह देखकर लोग दहशत में आ गए। बाघ शहर के शीतल गार्डन कालोनी से निकलकर रायल शादी गार्डन में पहुंच गया। वहां से निकलने से बाद वह बायपास से होता हुआ जंगल में चला गया। रायल गार्डन के सीसीटीवी कैमरे में बाघ की हलचल कैद हुई है। इसके अलावा सुबह के समय सड़क से गुजरने वालों ने भी टाइगर को प्रत्यक्ष देखा व कई जगह उसके पगमार्क मिले हैं। शहर के भीतर टाइगर को देखकर लोगों में दहशत का माहौल है।

उल्लेखनीय है कि 8 दिन पहले एसपी बंगले में बाघ के पगमार्क मिले थे। इससे पहले शहर के आसपास कई बार बाघ दिखा। किले पर भी बाघ को देखा गया व उसके आसपास के क्षेत्र में उसकी मूवमेंट लागतार बनी हुई है। फिलहाल वन विभाग उसे ट्रैक कर रहा है, लेकिन लगातार शहरी क्षेत्र बाघ की बढ़ती मूवमेंट चिंता का विषय है।

डीएफओ विजय कुमार ने बताया कि बाघ करीब दो से ढाई साल का है। इस उम्र में बाघ अपनी मां को छोड़कर अलग टेरेटरी बनाने के लिए निकलते हैं। नई टेरेटरी की तलाश में कई बार वह जंगल से बाहर भी आ जाते हैं, ये केस कुछ ऐसा ही लग रहा। हम उसके आने - जाने के रूट पर नजर रखे हुए हैं। यदि आगे भी बाघ की मूवमेंट लागतार शहर के रहवासी क्षेत्र में बनी रहती है तो मुख्य वन्यजीव वार्डन (सीडब्ल्यूएलडब्ल्यू) से चर्चा कर उसे पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से सतर्कता बरतने की भी अपील की है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »