23 Sep 2023, 15:30:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

भोपाल। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ 10 जून से मिलना शुरू हो जायेगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री चौहान ने योजना में प्रावधान किया है कि गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवार की पात्र बहनों के खाते में जून माह से एक-एक हजार रूपये अंतरित किये जायेंगे। बहनों को यह राशि प्रतिमाह मिलेगी। योजना में पंजीयन कराने के अंतिम दिन तक एक करोड़ 25 लाख 33 हजार 145 बहनों ने पंजीयन करवाया। इसमें से अब तक एक करोड़ 12 लाख 57 हजार 65 बहनों के डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) इनेबल किये जा चुके हैं। शेष डीबीटी का कार्य सुचारू रूप से 30 मई तक पूरा किया जायेगा।
 
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में अब तक भोपाल संभाग के भोपाल जिले में 2 लाख 78 हजार 133, रायसेन में 2 लाख 18 हजार 280, राजगढ़ में 2 लाख 63 हजार 651, सीहोर में 2 लाख 13 हजार 311 और विदिशा जिले में 2 लाख 42 हजार 758 डीबीटी इनेबल हो चुके हैं। चम्बल संभाग के भिण्ड जिले में 2 लाख 71 हजार 673, मुरैना में 2 लाख 92 हजार 179 और श्योपुर जिले में 96 हजार 266, ग्वालियर संभाग के ग्वालियर जिले में 2 लाख 73 हजार 82, अशोकनगर में एक लाख 38 हजार 918, दतिया में एक लाख 30 हजार 668, गुना में 2 लाख 2 हजार 784 और शिवपुरी जिले में 2 लाख 46 हजार 734 डीबीटी इनेबल किये जा चुके हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »