27 Jul 2024, 11:08:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

DU के पास गर्ल्स हॉस्टल में महिला वार्डन के साथ दरिंदगी, संचालक और उसके दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2024 2:03PM | Updated Date: Feb 10 2024 2:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है। डीयू के उत्तरी परिसर के पास कमला नगर में छात्राओं का निजी गर्ल्स हास्टल (पीजी) चलाने वाले संचालक पर वार्डन के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के तीन दिन बाद उत्तरी जिले के रूप नगर थाने में पीड़िता की शिकायत पर संचालक और उसके दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस अभी जांच में जुटी है।

उत्तरी जिला के डीसीपी मनोज कुमार मीणा ने बताया कि उत्तरी दिल्ली के कमला नगर इलाके में निजी गर्ल्स पीजी में पीड़िता युवती वार्डन और खाना बनाने का काम करती है। पीड़िता की रात में पीजी में रूकने की भी डयूटी है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार रविवार को पीजी संचालक डिंपल अपने दो दोस्तों राहुल और मोहित के साथ पीजी में आया। राहुल और मोहित पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने लगे और डिंपल फोन पर बात करते हुए वहां से बाहर चला गया। इसके बाद राहुल और रोहित ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही वारदात के बाद आरोपित युवती को जान से मारने की धमकी देते हुए पीजी संचालक के साथ वहां से चले गए।

पीडिता के अनुसार सोमवार रात राहुल ने दोबारा आकर दुष्कर्म किया। वारदात बाद पीड़िता बहुत डरी हुई और बहुत परेशान थी। बुधवार को उसकी सहेली ने इसका कारण पूछा तो उसने अपनी अपबीती सहेली को बताई। वर्तमान में पीजी में लगभग 30 छात्राएं रहती है। पुलिस मामला दर्ज कर पूछताछ के आधार पर आरोपितों और हास्टल संचालक की आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच पड़ताल कर रही है, अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »