30 Apr 2024, 03:19:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Career

UPSC CSE 2023 का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव बने टॉपर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2024 4:16PM | Updated Date: Apr 16 2024 4:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा ( UPSC CSE 2023) के अंतिम परिणाम जारी कर दिए हैं। समाचार मुताबिक, इस साल यूपीएससी परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। परीक्षार्थी आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा- ये है टॉपर्स की लिस्ट

आदित्य श्रीवास्तव

अनिमेष प्रधान

डोनुरु अनन्या रेड्डी

पीके सिद्धार्थ रामकुमार

रुहानी

सृष्टि डबास

अनमोल राठौड़

आशीष कुमार

नौशीन

ऐश्वर्यम् प्रजापति

ऐसे चेक करें UPSC परीक्षा परिणाम

UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

होम पेज पर उपलब्ध CSE लिंक के लिए UPSC परिणाम 2023 पर क्लिक करें।

एक नया पेज खुलेगा, जहां परीक्षार्थियों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।

क्लिक करते ही परीक्षा परिणाम शो होगा।

आप यहां से परीक्षा परिणाम डाउनलोड भी कर सकते हैं।

आपको बता दें कि UPSC CSE 2023 की प्रारंभिक परीक्षा 28 मई 2023 को आयोजित की गई थी, जिन उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स राउंड को पास किया था, वे मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र थे। साल 2023 की मुख्य परीक्षा 15, 16, 17, 23 और 24 सितंबर 2023 को आयोजित हुई थी। इसके बाद इंटरव्यू जनवरी से अप्रैल माह के बीच आयोजित किए गए थे।UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2023 के जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) सहित विभिन्न केंद्र सरकार सेवाओं और विभागों में कुल 1105 रिक्तियां भरी जाएंगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »