02 May 2024, 21:47:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार 5.4 अरब डॉलर घटकर 643.2 अरब डॉलर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2024 8:54PM | Updated Date: Apr 19 2024 8:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में जबरदस्त कमी होने से 12 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले लगातार सात सप्ताह की बढ़त गंवाते हुए 5.4 अरब डॉलर घटकर 643.2 अरब डॉलर रह गया।
 
वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.98 अरब डॉलर के इजाफे के साथ लगातार सातवें सप्ताह बढ़ता हुआ 548.6 अरब डॉलर हो गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »