19 Mar 2024, 09:21:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अडानी समूह के शेयरों में आज शॉर्ट कवरिंग हावी, इस शेयर में लगा लोअर सर्किट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2023 1:29PM | Updated Date: Mar 29 2023 1:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज शेयर बाजार में अच्छी तेजी पर कारोबार हो रहा है और इसी तेजी के साथ अडानी स्टॉक्स भी कदमताल करते दिखाई दे रहे हैं। अडानी समूह के 10 लिस्टेड शेयरों में से 5 शेयरों में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है और 5 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। अडानी समूह का एक शेयर जो लगातार एक महीने से अच्छा रिटर्न दे रहा है आज वो स्टॉक 5 फीसदी के लोअर सर्किट पर कारोबार कर रहा है।

अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के शेयर आज बड़ी गिरावट पर ट्रेड कर रहे हैं और इस समय इनमें 5 फीसदी का लोअर सर्किट लगा हुआ है। इसके अलावा अडानी ट्रांसमिशन, अडानी विल्मर, अडानी टोटल गैस और एनडीटीवी के शेयरों में गिरावट के दायरे में कारोबार कर रहे है। 

आज ऐसा है अडानी समूह के शेयरों का कारोबार

कंपनी/शेयर शुरुआती कारोबार में भाव (रुपये में)/बदलाव (प्रतिशत में)

अडानी एंटरप्राइजेज 1,636.40 (+2.22%)

अडानी ग्रीन 888.90 (-5.00%)

अडानी पोर्ट्स 610.60 (+2.90%)

अडानी पावर 177.35 (+2.01%)

अडानी ट्रांसमिशन 964.25 (-5.00%)

अडानी विल्मर 367.05 (-0.30%)

अडानी टोटल गैस 879.60 (-3.24%)

एसीसी 1,633 (+1.18%)

अंबुजा सीमेंट 364.60 (+1.57%)

एनडीटीवी 173.90 (-0.029%)

अडानी समूह के वो शेयर जो आज चढ़ रहे हैं

अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में तेजी है और ये 2.22 फीसदी ऊपर है। अडानी पोर्ट्स का शेयर अब 3 फीसदी से ज्यादा के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। अडानी पावर में 2 फीसदी से ज्यादा की मजबूती देखी जा रही है। इसके अलावा एसीसी और अंबुजा सीमेंट के शेयरों में भी आज हल्की बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार हो रहा है। घरेलू शेयर बाजार ने आज तेजी के साथ ही शुरुआत की थी और बाजार के ओपनिंग मिनटों में ही सेंसेक्स-निफ्टी उछाल के साथ ऊपर चले गए थे। इस समय भी बात की जाए तो 10 बजकर 5 मिनट पर सेंसेक्स 57800 के करीब कारोबार कर रहा है। निफ्टी के 50 में से 44 शेयर मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »