29 Mar 2024, 13:26:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विश्व की सबसे अमीर महिलाओं के मामले में भारत का पांचवा स्थान, जानें टॉप पर हैं किस देश का नाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2023 8:44PM | Updated Date: Mar 21 2023 8:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बदलते वक्त के साथ ही महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।इस प्रगति में भारतीय महिलाएं भी अपना योगदान दे रहे हैं।ऐसे में देश में महिला अरबपतियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। सावित्री जिंदल, फाल्गुनी नैय्यर जैसी कई महिला उद्योगपतियों ने बिजनेस वर्ल्ड में एक अलग मुकाम हासिल किया है।इस कारण भारत विश्व की सबसे अमीर महिलाओं के मामले में पांचवें स्थान पर है।सिटी इंडेक्स के द्वारा की गई स्टडी में यह दावा किया गया है कि भारत महिला अरबपतियों के मामले में विश्व में पांचवें स्थान पर आता है।आइए जानते किस देश में सबसे ज्यादा महिला अरबपति है।

सिटी इंडेक्स की रिपोर्ट के अरबपति महिलाओं के मामले में अमेरिका ने सभी देशों को पीछे छोड़ते हुए इस लिस्ट में टॉप किया है।अमेरिका में सबसे ज्यादा अरबपति महिलाएं हैं।अमेरिका में कुल 92 अरबपति महिलाएं हैं।वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर चीन का नाम आता है।चीन में महिला अरबपतियों की संख्या 42 है।वहीं इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर जर्मनी है।इसमें कुल 32 अरबपति महिलाएं हैं।इस लिस्ट में चौथे स्थान पर इटली।इस देश में कुल महिला अरबपतियों की संख्या 16 है। वहीं महिला अरपबतियों के मामले में भारत आस्ट्रेलिया और हांगकांग के साथ पांचवें स्थान पर है।इन सभी देशों में महिला अरबपतियों की संख्या 9 है।दुनिया की सबसे अमीर महीना है हांगकाग झोउ कुनफेई (Zhou Qunfei)।यह टंच स्क्रीन Lens कंपनी की मालकिन हैं।उनकी व्यक्तिगत संपत्ती 6.6 अरब डॉलर की है।

भारत के महिला अरबपतियों की बात करें तो इस लिस्ट में टॉप पर हैं जिंदल ग्रुप की मालकिन और राजनीतिज्ञ सावित्री जिंदल (Savitri Jindal)।सावित्री जिंदल और उनके परिवार की कुल संपत्ती 16.96 अरब डॉलर से अधिक है।वहीं इस लिस्ट में लिना तिवारी (Leena Tiwari), फाल्गुनी नैय्यर (Falguni Nayar), स्मिता कृष्णा शाह गोदरेज (Smita Crishna-Godrej), अनु आगा (Anu Aga) और किरण मजूमदार-शॉ (Kiran Mazumdar-Shaw) जैसी महिला अरबपतियों का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »