27 Jul 2024, 11:22:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

नहीं रहे CID फेम दिनेश फडनीस, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2023 1:46PM | Updated Date: Dec 5 2023 1:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टीवी के हिट शो CID में फ्रेडरिक्स की भूमिका निभाकर फेमस होने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का कल रात चार दिसंबर को निधन हो गया। जिंदगी और मौत से जूझ रहे अभिनेता की कल रात करीब 12 बजे मौत हो गई। दिनेश फडनीस अपने पीछे अपनी पत्नी और एक छोटी सी बेटी तनु को छोड़ कर चले गए। दिनेश के निधन से इस वक्त पूरे इंडस्ट्री में गम का माहौल है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिनेश की हालत गंभीर थी और वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। वह लीवर डैमेज की समस्या से जूझ रहे थे। इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि एक्टर को दिल का दौरा पड़ा है जिसे दयानंद शेट्टी ने खारिज कर दिया था और बताया कि उनका लिवर डैमेज था। वहीं हाल ही में दिनेश के निधन की खबर भी उनके करीबी दोस्त दयानंद शेट्टी ने एक वेब पोर्टल के जरिए दी और बताया कि- 'हां, ये सच है कि वह अब नहीं रहे। उन्होंने लगभग 12:08 बजे आखिरी सांस ली। मैं अभी उनके घर पर हूं। उनका अंतिम संस्कार आज होगा। सीआईडी के लगभग सभी लोग अभी यहां मौजूद हैं।'

बता दें कि दिनेश फडनीस को CID शो में फ्रेड्रिक्स के नाम से जाना जाता है। ये शो टीवी का सबसे लोकप्रिय शो में से एक था,जिसमें फ्रेड्रिक्स बच्चों से लेकर बूढ़ों तक के पसंदीदा कलाकार थे। सिर्फ 'सीआईडी' ही नहीं, दिनेश ने एक और हिट सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में भी कैमियो किया था। वह कुछ फिल्मों में भी कैमियो रोल में नजर आ चुके हैं। लेकिन वो ज्यादा समय तक 'सीआईडी' शो में नजर आए। उन्होंने इस शो में 1998 से लेकर 2018 तक काम किया और क्राइम जैसे शो में भी अपनी काॅमेडी से लोगों के दिलों में कभी न भूलने वाली पहचान बनाई। इस शो में दिनेश फडनीस के अलावा शिवाजी साटम, दयानंद शेट्टी, आदित्य श्रीवास्तव, जानवी छेदा गोपालिया, हृषिकेश पांडे, श्रद्धा मुसले जैसे कई और सितारे भी भी नजर आए थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »