09 May 2024, 01:34:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

Rohit Shetty: वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स के सेट पर रोहित शेट्टी के साथ हुआ हादसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 7 2023 9:02PM | Updated Date: Jan 7 2023 9:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी की हालिया रिलीज फिल्म 'सर्कस' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इस फिल्म की रिलीज के बाद फिल्ममेकर ने ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम के शो 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग शुरू कर दी है। कई सारे बॉलीवुड सितारों को लेकर बने इस डिजिटल शो की हैदराबाद में शूटिंग की जा रही थी कि इसी दौरान रोहित शेट्टी के साथ हादसा हो गया और वह घायल हो गए।उन्हें कामिनेनी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां से डिस्चार्ज होने के बाद उन्होंने फैंस के लिए प्यारा सा नोट लिखा है। हैदराबाद में वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' के सेकेंड शेड्यूल की शूटिंग के दौरान रोहित शेट्टी के साथ हादसा हुआ। हैदराबाद में रामोजी फिल्म सिटी में शूटिंग के दौरान यह हादसा हुआ, जब वह कार चेंज सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे। जिसके बाद प्रोडक्शन टीम ने उन्हें कामिनेनी अस्पताल में भर्ती कराया। 
 

अप्रैल 2022 में रोहित शेट्टी ने 'इंडियन पुलिस फोर्स' की घोषणा की थी। उसी महीने में एक्टर्स का फर्स्ट लुक शेयर किया गया था। बता दें कि इंडियन पुलिस फोर्स एक कॉप ड्रामा शो है, जिसकी कहानी दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ऑफिसर एसपी कबीर मलिक के इर्दगिर्द घूमती है। इस शो में 'शेरशाह' एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में हैं। उनका कैरेक्टर एसपी कबीर सिंह का है। उनके अलावा शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबरॉय भी इस सीरिज का हिस्सा हैं। इस हादसे के बाद रोहित शेट्टी ने अपने शुभचिंतकों का शुक्रिया करने के लिए पोस्ट शेयर किया। उन्होंने पूरी टीम के साथ एक ग्रुप क्लिक कराई, जिसे शेयर करते हुए लिखा, 'दूसरा कार हादसा...लेकिन इस बार दो उंगलियों में स्टिचिस के साथ...चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है, मैं बिलकुल ठीक हूं...आप सबके प्यार के लिए शुक्रिया। ' उन्होंने आगे लिखा कि वह हैदराबाद में वेब शो इंडियन पुलिस फोर्स की शूटिंग कर रहे हैं। हादसे के बाद उन्होंने शो की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »