02 May 2024, 03:19:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रतीक गांधी के साथ 'लवर्स', में काम करेंगी विद्या बालन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2021 11:25AM | Updated Date: Sep 22 2021 12:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन, प्रतीक गांधी के साथ 'लवर्स', में काम करती नजर आयेंगी। वेब सीरिज 'स्कैम 1992' फेम प्रतीक गांधी जल्द ही विद्या बालन के साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म होगी। जिसमें प्रतीक गांधी और विद्या बालन के बीच रोमांस देखने को मिलेगा। शीर्षा गुहा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की कहानी दो जोड़ों के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म का टाइटल 'लवर्स' फाइनल किया गया है और इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। फिल्म को मुंबई और तमिलनाडु के कुन्नूर में बड़े पैमाने पर शूट किया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »