09 May 2024, 01:19:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रितेश देशमुख ने निकाला जो बाइडेन और कमला हैरिस का ‘बिहार’ कनेक्शन, किया मजेदार ट्वीट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2020 1:55PM | Updated Date: Nov 9 2020 1:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमेरिका के जो बाइडेन 46वें राष्ट्रपति चुने गए हैं। कमला हैरिस उपराष्ट्रपति बनी हैं। बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने दोनों का बिहार कनेक्शन निकाला है। सोशल मीडिया पर रितेश का एक ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। ट्वीट में रितेश ने दोनों के सरनेम के कुछ शब्द जोड़कर बिहार से उनका कनेक्शन निकाला है।

रितेश लिखते हैं, “Biden + Harris = बिहार। बस पूछ रहा हूं। व्हॉट्सऐप पर आया है।” एक्टर के इस ट्वीट पर तमाम फैन्स हंसने पर मजबूर हो गए हैं। रितेश लिखते हैं कि यहां से, क्या बाइडेन और हैरिस को बिहार के नाम से जाना जाएगा?

रितेश की इस क्रिएटिविटी की तारीफ हर जगह हो रही है। मालूम हो कि रितेश देशमुख पत्नी जेनेलिया डिसूजा संग हाल ही में ‘द कपिल शर्मा शो’ में मेहमान बनकर आए थे। इस कॉमेडी शो पर दोनों ने पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज खोले थे। रितेश ने तो यहां तक कहा था कि वह हर फिल्म साइन करने से पहले जेनेलिया से विचार-विमर्श करते हैं। उस एपिसोड को काफी पसंद किया गया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »