24 Apr 2024, 09:33:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

इस खास Mahindra SUV की लगेगी बोली, सबसे ज्यादा कीमत देने वाला बनेगा मालिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2023 5:16PM | Updated Date: Jan 20 2023 5:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

महिंद्रा एक्सयूवी400 इलेक्ट्रिक एसयूवी के एक्सक्लूसिव एडिशन की नीलामी 10 फरवरी 2023 को की जाएगी। इच्छुक खरीदार ऑनलाइन नीलामी के लिए पंजीकरण कर सकते हैं, जो 26 जनवरी को सुबह 11 बजे से शुरू होगी और 31 जनवरी तक चलेगी। सबसे बड़ी बोली लगाने वाले को महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा द्वारा एक्सयूवी400 एक्सक्लूसिव एडिशन दी जाएगी। बोली की राशि को सामाजिक कारण के लिए दान किया जाएगा और महिंद्रा सस्टेनेबिलिटी अवार्ड विजेताओं के बीच वितरित किया जाएगा।

गौरतलब है कि एक्सयूवी400 एक्सक्लूसिव एडिशन को महिंद्रा के मुख्य डिजाइन अधिकारी प्रताप बोस और फैशन डिजाइनर रिमझिम दादू ने मिलकर डिजाइन किया है। मॉडल को स्पेशल नीले कलर में पेंट किया गया है। मॉडल पर कॉपर एलिमेंट भी देखने को मिल जाएंगे। इसमें महिंद्रा का ट्विन-पीक्स लोगो होगा, जिसके चारों ओर ब्लू हाइलाइट होगी। महिंद्रा XUV400 एक्सक्लूसिव एडिशन का इंटीरियर लेआउट और फीचर्स रेगुलर मॉडल के समान हैं। हालांकि, इसमें कॉपर स्टिचिंग के साथ नई अपहोल्स्ट्री और हेडरेस्ट तथा रियर आर्मरेस्ट पर 'Rimzim Dadu x Bose' बैजिंग दी गई है।

Mahindra की नई XUV400 इलेक्ट्रिक SUV में 34।5kWh और 39।4kWh बैटरी पैक का ऑप्शन दिया गया है। मोटर 150bhp पावर और 310Nm का टार्क डिलीवर करता है। यह 8।3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 150 किमी प्रति घंटा है। इलेक्ट्रिक एसयूवी तीन ड्राइविंग मोड्स- फन, फास्ट और फीयरलेस के साथ आती है। 34।5kWh बैटरी पैक के साथ नई इलेक्ट्रिक SUV 375km की रेंज ऑफर करती है जबकि बड़े बैटरी पैक (39।4kWh) के साथ 456 किमी की रेंज देती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »