19 Apr 2024, 10:32:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Oscar में ‘नाटू नाटू’ का धमाल, निर्माताओं की खुशी हुई दोगुनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2023 9:01PM | Updated Date: Jan 24 2023 9:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस साल ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत की हिस्सेदारी देखते ही बन रही है। ‘एसएस राजामौली’ की फिल्म RRR का गाना ‘नाटू नाटू’ दुनियाभर में छाया हुआ है। बेस्ट साउंड स्कोर के लिए इस गाने को शॉर्टलिस्ट किया गया है। साथ ही, बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म के लिए शौनक सेन की ‘ऑल दैट ब्रीथ्स’ को नॉमिनेशन मिला है। सेलिब्रिटीज से लेकर फैंस की ओर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। वहीं, 95वें ऑस्कर अवॉर्ड में नाटू नाटू के लिए निर्माताओं की खुशी दोगुनी हो गई है। सोशल मीडिया पर आरआरआर फिल्म के गाने नाटू नाटू के नॉमिनेशन की खबरें छाई हुई हैं। निर्माताओं की खुशी दोगुनी हो गई है। अपनी खुशी को लोगों ने ट्वीट के जरिए शेयर किया है। साथ ही, ट्विटर पर सभी फैंस का धन्यवाद किया है।
 
बता दें कि इस गाने में साउथ सुपरस्टार ‘राम चरण’ और ‘जूनियर एनटीआर’ ने अपनी डांसिंग का जलवा बिखेरा था। उनकी डांसिंग स्टाइल ने फैंस के दिलों को छूआ था। गाने का हुक स्टेप खूब वायरल हुआ था। लोग आज भी गाने के हुक स्टेप पर रील्स बनाते हैं। इस गाने के म्यूजिक कंपोजर ‘एमएम किरावानी’ हैं और ‘चंद्रबोस’ ने इसे लिखा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »