04 May 2024, 19:15:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हाथरस से बीजेपी सांसद राजवीर दिलेर का हार्ट अटैक से निधन, घर पर अचानक हो गए थे बेहोश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2024 7:05PM | Updated Date: Apr 24 2024 7:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हाथरस। हाथरस के सांसद राजवीर सिंह दिलेर का बुधवार को हृदय गति रुकने निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। अलीगढ़ स्थिति आवास पर शाम को उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर गए। स्वजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

राजवीर सिंह दिलेर 2019 में हाथरस लोकसभा सीट से 2.60 मतों से जीते थे। 2024 चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था। उनके स्थान पर राजस्व राज्य मंत्री अनूप वाल्मीकि को प्रत्याशी बनाया है। टिकट कटने के बाद भी राजवीर सिंह दिलेर लगातार पार्टी के लिए काम कर रहे थे।

हाथरस और अलीगढ़ के कार्यक्रमों में शामिल हो रहे थे। दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अलीगढ़ में जनसभा में वह मंच पर रहे थे। राजवीर सिंह दिलेर के पिता किशनलाल दिलेर भी भाजपा के दिग्गज नेता रहे। वह लगातार पांच बार विधायक और चार बार सांसद रहे थे। राजवीर दिलेर के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »