04 May 2024, 19:50:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

CM केजरीवाल से जेल में नहीं मिलने देने पर संजय सिंह नाराज, कल PM मोदी और एलजी को लिखेंगे चिट्ठी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2024 6:48PM | Updated Date: Apr 24 2024 6:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि जब बार-बार आप लोगों से अरविंद केजरीवाल की तिहाड़ जेल में स्थिति को लेकर बात करनी होती है तो बहुत पीड़ा होती है कि किस दुश्मनी का बदला पीएम अरविंद केजरीवाल से ले रहे हैं। बुधवार को सौरभ भारद्वाज और आतिशी को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलना था, लेकिन कल आतिशी की मुलाकात को कंफर्म नहीं किया गया, मुलाकात कैंसिल कर दी गई जोकि दिल्ली की शिक्षा मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि कल मैं इसको लेकर के प्रधानमंत्री कार्यालय और एलजी को चिट्ठी लिखूंगा।

उन्होंने कहा कि फिर हमने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के बाद सांसद संदीप पाठक की मुलाकात करने जाएंगे, लेकिन सुबह साढ़े 9 बजे मुलाकात कैंसिल कर दी गई। संजय सिंह ने कहा कि इससे पहले मेरी मुलाकात भी कैंसिल कर दी गई। संदीप पाठक और आतिशी की मुलाकात कैंसिल कर दी गई। ये तो तानाशाही है। ऐसा तो अंग्रेज भी नहीं करते थे। कल को आप अरविंद केजरीवाल की पत्नी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुलाकात भी बंद कर देंगे। पीएम कौन सी दुश्मनी निभा रहे हैं।

संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन देने में 23 दिनों का वक्त लगा। धरने-प्रदर्शन करने पड़े। कोर्ट जाना पड़ा तब जाकर इंसुलिन दिया गया। अरविंद केजरीवाल के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जेल में खतरनाक से खतरनाक अपराधी की भी मिलाई कराई जाती है, लेकिन अरविंद केजरीवाल की मुलाकात रोक दी जाती है। उन्होंने कहा कि कल मैं इसको लेकर के प्रधानमंत्री कार्यालय और एलजी को चिट्ठी लिखूंगा।

उन्होंने कहा कि कोई भी कैदी 10 लोगों के नाम देकर के उनसे मिल सकते हैं, लेकिन यहां मिलने नहीं दिया जा रहा है। मीडिया के बंधू भी इस सवाल को उठाए। संजय सिंह ने कहा कि कई स्तरों पर साजिश है। सरकार ना चले। 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। अपना काम छोड़कर प्रधानमंत्री अरविंद केजरीवाल का मनोबल तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

क्या आप कोर्ट जाएंगे? यह पूछे जाने पर संजय सिंह ने कहा कि हमें बार बार कोर्ट क्यों जाना पड़ रहा है पहले इंसुलिन के लिए गए और अब मिलाई के लिए। 23 दिन लगे फिर कोर्ट ने बोर्ड बनाया ये छोटी बात नहीं है। मेडिकल बोर्ड बनाते ही इंसुलिन दे दिया गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »