29 Apr 2024, 21:50:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस की लोकसभा उम्मीदवारो की पहली लिस्ट जारी, राहुल और भूपेश चुनावी रण में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2024 7:43PM | Updated Date: Mar 8 2024 7:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए कैंडिडेट्स की पहली सूची आज को जारी कर दी। आज शाम 7.15 बजे कांग्रेस ने 39 उम्मीदवारो की घोषणा की। कांग्रेस की पहली सूची लिस्ट के अनुसार राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगे। राहुल अभी भी वहीं से सांसद की भूमिका निभा रहे हैं।
 
इस लिस्‍ट में राहुल गांधी के साथ-साथ भूपेश बघेल और शशि थरूर के नाम भी लिस्ट में मौजूद हैं। कांग्रेस की पहली लिस्ट में 15 कैंडिडेट सामान्य (जनरल कैटेगरी), 24 उम्मीदवार SC-ST,OBC और माइनॉरिटी कैटेगरी से हैं। इससे पहले BJP ने 2 मार्च को 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 कैंडिडेट्स की सूची जारी की थी। BJP की लिस्‍ट  के 5 दिन बाद कांग्रेस की पहली सूची जारी की है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »