28 Mar 2024, 16:27:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

बेकाबू हुआ रोबोट, कर्मचारी को घुसा दी स्टील की 10 रॉड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2018 10:16AM | Updated Date: Dec 15 2018 10:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 

बीजिंग। आधुनिक युग में एक तरफ रोबोट को इंसानी दर्जा और नागरिकता देने की मांग हो रही। सोफिया जैसे स्मार्ट रोबोट अपनी कुशलता से सभी को प्रभावित कर रहे हैं। दुनिया के कई देशों में सड़क पर दौड़ाने के लिए ड्राइवर लेस कार जैसे अविष्कार किए जा रहे हैं। वहीं रोबोट को लेकर आए दिन ऐसी खबरें आती रहती हैं, जो इनके खतरों के प्रति हमें आगाह भी करती हैं। 
 
ताजा मामला चीन का है। यहां की एक फैक्टरी में बेकाबू रोबोट ने एक कर्मचारी पर जानलेवा हमला करते हुए, उसके शरीर में स्टील की 10 नुकीली रॉड घुसा दी, जिससे उसकी जान पर बन आई। रोबोट के हमले का दिल दहला देने वाला ये हादसा चीन की एक फैक्टरी में हुआ। रोबोट ने कर्मचारी के हाथ और सीने में स्टील की एक फुट लंबी 10 नुकीली रॉड घुसा दी थी। इन रॉड की मोटाई डेढ़ सेंटीमीटर थी। इसके बाद गंभीर हालत में बदहवास घायल कर्मचारी को एक अस्पताल ले जाया गया। 
 
अस्पताल में डॉक्टरों के दल को कई घंटे की सर्जरी के बाद कर्मचारी के शरीर से नुकीली रॉड को बाहर निकालने में सफलता मिली। इनमें से एक रॉड घायल कर्मचारी की मुख्य नस से लगभग सटी हुई थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »