23 Apr 2024, 21:29:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

5000 महिलाओं के साथ अरबपति ने बना रखे थे संबंध, ऐसे रखता था नाम याद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2021 2:23PM | Updated Date: Nov 26 2021 2:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमेरिका में रहने वाले एक अरबपति पर 5000 महिलाओं के साथ कथित तौर पर संबंध बनाने का आरोप लगा है। माइकल गोगुएन नाम के इस कारोबारी ने महिलाओं के नाम को याद रखने के लिए एक एक्सेल शीट भी बना रही थी। अरबपति पर उनके पूर्व कर्मचारियों ने मुकदमा किया है और मुकदमे से जुड़े दस्तावेज में ही यह खुलासा हुआ है। चौंकाने वाली बात ये है कि इससे पहले माइकल गोगुएन पर यौन शोषण के भी आरोप लग चुके हैं। माइकल गोगुएन शादीशुदा हैं और दो बच्चों के पिता भी। उनकी उम्र 57 साल है। माइकल गोगुएन वेंचर इन्वेस्टमेंट फर्म सिकोइया कैपिटल में पार्टनर रह चुके हैं और अब खुद का फर्म चलाते हैं। 57 साल के माइकल के खिलाफ उनके चार पूर्व कर्मचारियों ने मामला दर्ज करवाया है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि माइकल ने कथित तौर अपने 'हरम' की देखरेख करने में उनसे मदद मांगी थी। 'हरम' उस जगह को कहते हैं जहां एक या एक से अधिक महिलाएं या पत्नियां रहती हैं। डेलीस्टार में छपी एक की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व कर्मचारियों ने 135 पन्नों के मुकदमे में गोगुएन पर आरोप लगाया है कि वह कई आलीशान और 'गुप्त घरों' का मालिक है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वह युवतियों को यौन संबंध बनाने के लिए ले जाता है। उनके पूर्व कर्मचारियों का दावा है कि उनके बार के बेसमेंट में एक 'बूम बूम' कमरा भी है जिसमें एक स्ट्रिपर पोल है। यह उसके अमेरिकी राज्य मोंटाना के वाइटफिश स्थित घर में है जहां वह अभी रहता है।
 
माइकल के ऊपर जो मुकदमा दर्ज किया गया है उसके अनुसार मैथ्यू मार्शल नामक एक पूर्व कर्मचारी ने दावा किया कि गोगुएन ने उससे अपने दोस्त ब्रायन नैश का मर्डर करवाने के लिए कहा था क्योंकि वह उसके बारे में कुछ जानता था। इससे पहले उनकी एक्स गर्लफ्रेंड एम्बर बैप्टिस्ट ने उन पर साल 2016 में 'लगातार यौन शोषण' के आरोप लगाए थे। गोगुएन के अमीनटोर ग्रुप एलएलसी के पूर्व कर्मचारियों ने भी उन पर केस दायर किया था। एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसके बॉस ने उसे 1200 डॉलर देने से पहले कोकीन और शराब पिलाई और फिर बाद में उसका यौन उत्पीड़न किया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »