29 Mar 2024, 02:49:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मरने के बाद जिंदा हो गई महिला, सामने आया चौंकाने वाला मामला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2021 1:35PM | Updated Date: Sep 25 2021 1:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रतलाम। MP के रतलाम जिले में चौंकाने वाला सामने आया है। यहां एक मृत महिला जिंदा हो गई। इस खबर ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। जिस अस्पताल में महिला को ले गए वहां अफरा-तफरी मच गई। महिला को ICU में भर्ती किया गया। यहां उसकी हालत स्थिर है। मामला रतलाम जिले के जावरा का शुक्रवार रात का है।
 
जानकारी के मुताबिक, 42 साल की महिला रुखसाना कामिल का कुछ दिनों पहले ब्लड प्रेशर बढ़ गया था। इस वजह से उन्हें रतलाम के CHL अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज करने के बाद उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया। यहां शुक्रवार को डॉक्टरों ने परिजनों से कहा कि महिला को घर ले जाएं। इस बात पर परिजन भ्रमित हो गए। उन्हें लगा कि डॉक्टरों ने महिला के मृत होने की बात कही है। वे महिला को लेकर तुरंत इंदौर से जावरा निकल पड़े। इधर, जैसे ही महिला घर पहुंची तो उसके शरीर में हरकत होने लगी। परिजनों ने देखा कि महिला की धड़कन भी चल रही है। वे तुरंत उसे लेकर फिर जिला अस्पताल पहुंच गए। जहां महिला को ICU वार्ड में भर्ती किया गया है। उसकी हालत स्थिर है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »