20 Apr 2024, 05:35:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महिला का दावा: Covishield Vaccine से 9 साल बाद लौट आई आंखों की रोशनी, डॉक्टर भी हैरान..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2021 12:47PM | Updated Date: Jul 15 2021 6:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत में कोविड़ महामारी के मामलों को रोकने के लिए Vaccination Programme जोरो से चल रहा है। देंश में अब 18 साल से ऊपर से सभी लोगों को Vaccine लगाई जा रही है। इसी बीच महाराष्‍ट्र के जालना जिले की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने अजब दावा किया है। महिला का कहना है 9 साल पहले उसकी आंखों की रोशनी चली गई थी। लेकिन अभी कोरोना वायरस की वैक्‍सीन लगवाने के बाद उसे फिर से दिखने लगा है। उसके मुताबिक उसने Covishield Vaccine लगवाई थी। महिला के इस दावे से डॉक्टर भी हैरान हैं। 
 
जानकारी के मुताबिक मथुराबाई बिडवे नामक 70 साल की महिला महाराष्‍ट्र के जालना जिले के परतूर गांव की रहने वाली हैं। फिलहाल वह मुंबई के वाशिम के रिसोड में रहती है। महिला का कहना है कि करीब 9 साल पहले उसकी आंखों में मोतियाबिंद हुआ था। इसके बाद उसकी आंखों की रोशनी चली गई। मोतियाबिंद के कारण उसकी पुतलियां सफेद हो गई और उन्हें दिखना तक बंद हो गया। 9 साल से वह इस समस्या से जूझ रही थी। 
 
कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि मथुराबाई को 26 जून को Covishield Vaccine की पहली डोज लगी थी। महिला का दावा है कि इसके अगले दिन ही उनकी आंखों की रोशनी लौट आई। उन्‍हें 30 से 40% तक दिखने लगा। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि उनकी आंखों की रोशनी Vaccine  के कारण लौटने के पीछे कोई वैज्ञानिक कारण नहीं है। इससे पहले भी महाराष्‍ट्र के एक व्‍यक्ति ने जून में दावा किया था कि कोरोना Covishield Vaccine लगवाने के बाद उसके शरीर में चुंबकीय शक्ति आ गई थी। 71 साल के अरविंद सोनार नाम के व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। हालांकि वैज्ञानिक स्तर पर इस दावे के विशेषज्ञ पूरी तरह नकार रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »