20 Apr 2024, 06:33:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

4 लड़कों के साथ भागी 1 लड़की, लकी ड्रॉ से हुई शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2021 2:56PM | Updated Date: Jul 4 2021 2:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश से एक अजब गजब घटना सामने आई जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां एक लड़की एक लड़के के बजाय चार लड़कों के साथ घर से भाग गई लेकिन वो ये नहीं जानती थी कि वो किसके साथ अपना जीवन बिताना चाहती है। आपको ये किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं लग रही होगी लेकिन ये सच्ची घटना है। जब ये मामला सामने आया तो हर कोई हैरान रह गया।
क्या है पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के कोतवाली टांडा में पांच दिन पहले एक लड़की चार लड़कों के साथ घर से भाग गई। लड़कों ने उस लड़की को छिपाने के लिए रिश्तेदारों के घर में पनाह ली लेकिन यूपी पुलिस ने अपनी सूझ-बूझ से पांचों को पकड़ लिया। जब पुलिस उनको गांव में वापिल लाई तो लड़की के परिजनों ने उन आरोपी लड़कों पर केस करने की बात कही। लेकिन उस वक्त पंचायत ने लड़की की शादी को लेकर प्रस्ताव रखा।
लड़कों ने शादी से किया मना
एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जब पंचायत ने मामले को सुलझान के लिए शादी का प्रस्ताव रखा तो चारों लड़कों ने शादी करने से मना कर दिया। यहां तक की जब लड़की से शादी के लिए बात की तो वो यह तय नहीं कर पा रही थी कि वो उन चारों में से किसे अपना पार्टनर बनाए।
ऐसे हुआ फैसला
पंचायत ने जब लड़कों और लड़की के बयान सुने तो वो भी हैरान रह गए लेकिन फिर पंचों ने शादी को लेकर एक अहम फैसला लिया और एक अनोखा तरीका निकाला। जिससे शादी का फैसला हुआ।
 
क्या था वो फैसला
पंचों ने लकी ड्रॉ की मदद से शादी कराने का फैसला लिया। सबसे पहले चारों लड़कों के नाम की पर्ची बनाई गई। उन सभी पर्चियों को एक कटोरी में डाला गया और फिर उन्होंने एक बच्चें को बुलाकर उससे पर्ची निकलवाई । उस पर्ची में जिस लड़के का नाम था उससे उस लड़की की शादी कर दी गई। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »