25 Apr 2024, 13:08:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एक ही पेड़ पर पाए जाते हैं 121 Variety के Mango, लोगों के लिए अजूबा बना Mango Tree

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2021 5:16PM | Updated Date: Jul 2 2021 5:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सहारनपुर। UP के सहारनपुर में आम का एक ऐसा पेड़ है, जिस पर 121 किस्म के आम उगते हैं। आज भी जब आम की बात होती है तो आम के वेराइटी की बात जरूर होती है। कई 'लंगड़ा' के गुणगान करते हैं तो कई 'दशहरी' या 'चौसा' की मिठास के कायल होते हैं। अलग अलग शहरों के आम की अपनी खासियत है, पर एक जगह उपलब्धता नहीं होने से लोग हर आम का स्वाद नहीं चख पाते हैं। लेकिन अगर आपको कोई ये कहे कि एक आम का पेड़ ऐसा है जिस पर 121 वेराइटी के आम उगते हैं, तो आपको ये मज़ाक लगेगा, पर आपको बता दें कि ये कोई मज़ाक नहीं बल्कि सौ प्रतिशत सच है। UP के सहारनपुर में आम का एक ऐसा पेड़ है, जिस पर 121 किस्म के आम उगते हैं। जी हां, बिल्कुल सही पढ़ा है आपने। एक ही पेड़ में 121 तरह के आम देखकर लोग हैरान हो गए हैं। आलम ये है कि इस पेड़ को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ रहा है।ऐसे में ज़ाहिर है आप भी ये जानने के लिए उत्सुक होंगे कि आखिर ये संभव कैसे हुआ।
 
सहारनपुर में जिस आम के पेड़ ने इतनी सुर्खियां बटोरी हैं उसके पौधे को खास तरीके से तैयार किया गया है। इसे तैयार करने में करीब 5 साल का वक्त लगा है और अब इस एक पौधे पर अलग अलग किस्म के पौधे आने लगे हैं। आम के लिए पहचाने जाने वाले सहारनपुर के कंपनी बाग इलाके में ये खास पौधा लगाया गया है। वैसे तो ये पौधा 15 साल का हो गया है, लेकिन तकरीबन 5 साल पहले Horticulturist इस पर एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं, जिससे नई तरह की वैरायटी तैयार की जा सके। इस पेड़ पर दशहरी, लंगड़ा, रामकेला, चौंसा, आम्रपाली, सहारनपुर अरुण, सहारनपुर वरुण, सहारनपुर सौरभ, सहारनपुर गौरव, सहारनपुर राजीव, लखनऊ सफेदा, समेत 121 किस्म के आम पाए जाते हैं। कई नई प्रजातियों पर भी काम चल रहा है। शोधकर्ताओं का कहना है कि ,कई नई वैरायटी इस पर काम चल रहा है ताकि और बेहतर उत्पादन किया जा सके।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »