25 Apr 2024, 01:28:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

खाने में नहीं था मटन तो मंडप से भागा दूल्हा, उसी रात दूसरी लड़की से रचाई शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2021 3:32PM | Updated Date: Jun 26 2021 5:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जाजपुर। ओडिशा के जाजपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक 27 साल के दूल्हे ने शादी करने से महज इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि बारातियों को खाने में मटन नहीं मिला। दूल्हा शादी समारोह से निकल गया और उसी रात एक दूसरी लड़की से शादी कर ली।
 
खाने में मटन नहीं होने से भड़का दूल्हा
 
द न्यू इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, दूल्हे का नाम रमाकांत पात्रा है। उसकी शादी सुकिंदा की रहने वाली एक लड़की से तय हुई थी। खाने में मटन नहीं होने पर दूल्हा रमाकांत भड़क गया और शादी करने से मना कर दिया। बारात लड़की वालों के घर पहुंची और धूमधाम से वहां उनका स्वागत किया गया। शादी की रस्में चल रही थीं, इस बीच बारातियों को पता चला कि खाने में मटन नहीं बना है तो वो लड़की पक्ष के लोगों को खरी-खोटी सुनाने लगे। इस पर विवाद बढ़ गया और मामला दूल्हे तक पहुंच गया। बारातियों का कहना था कि खाने में मटन की डिमांड पहले से ही रखी गई थी।
 
शादी समारोह से चुपचाप निकल गया दूल्हा
 
दूल्हा भी खाने में मटन नहीं बने होने से नाराज हो गया और शादी करने से इनकार कर दिया। लड़की वाले समझाने-बुझाने की कोशिश ही कर रहे थे कि इस बीच दूल्हा अपने एक रिश्तेदार के साथ उसके गांव चला गया। दूल्हा सुकिंदा की कुहिका पंचायत में जा पहुंचा और अपने रिश्तेदार के घर ही रुका।
 
वहां दूल्हे ने उसी रात फुलाझारा की एक दूसरी लड़की से शादी कर ली। शादी रुकने के बावजूद दूल्हा अपने साथ दुल्हन लेकर ही अपने घर लौटा। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। अगर लड़की पक्ष के लोग पुलिस से संपर्क करेंगे तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जरूर की जाएगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »