25 Apr 2024, 06:10:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पति और पत्नी के बीच हुए झगड़े के बाद महिला ने अपने दो बच्चों को तालाब...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2020 12:09AM | Updated Date: Sep 14 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। पति और पत्नी के बीच हुए झगड़े में दो मासूम बच्चों की जान चली गई। यह दर्दनाक घटना तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में सोमवार को प्रकाश में आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूर्यापेट शहर के विद्यानगर निवासी प्रशांत कुमार और नागमणि के बीच किसी बात को लेकर रविवार रात को झगड़ा हुआ। इसके चलते नागमणि घुस्से में आकर अपने दो बच्चे- हर्षवर्धन (बेटा) और ज्योति माधवी (बेटी) को लेकर रात को घर से निकल गई। गांव के बाहर जाने के बाद नागमणि ने दोनों बच्चों को सद्दाला तालाब में फेंक दिया

इसी क्रम में सोमवार को सुबह उधर से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने नागमणि को तालाब के पास इधर-उधर घूमते देखा और इस तरह से घूमने का कारण पूछा। इस दौरान उसने पति के साथ झगड़ा करने और दोनों बच्चों को तालाब में फेंक दिये जाने की बात बताई।

नागमणि की बातें सुनकर लोगों की पांव के नीच की जमीन खिसक गई। उन्होंने इस घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तालाब में जाकर देखा तो हर्षवर्धन का शव पानी में पाया गया। मगर ज्योति माधवी के शव का पता नहीं चल पाया है। पुलिस उसके शव की तलाश कर रही है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »