20 Apr 2024, 03:34:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रेप के बाद बहन की हुई थी हत्या, 19 साल बाद भाई ने ऐसे लिया बदला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2020 12:57AM | Updated Date: Sep 1 2020 12:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लोग किसी घटना का बदला लेने के लिए सालों तक इंतजार कर लेते है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में जानकर आप यकीन नहीं कर पाएँगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से सामने आया है। हैरान कर देने वाली बात है कि यहां पर एक शख्स ने गांव के रहने वाले शख्स की हत्या कर दी है। क्योंकि 19 साल पहले उसने उसकी बहन का रेप किया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में बताया जा रहा है कि ये मामला थाना छजलैट के गांव चौरा रसूलपुर से सामने आया है। यहां पर 19 साल पहले गांव के शख्स ने एक युवती का रेप कर उसकी हत्या कर दी थी। मृतका के भाई ने बचपन से ही बहन की हत्या का बदला लेने की बात दिल में ठान ली थी और उसने 19 साल बाद अपने साथियों के साथ इस बदले को अंजाम भी दिया। इस मामले में पुलिस के मुताबिक बताया जा रहा है कि उसने पहले तो युवक का अपहरण किया और फिर उसकी हत्या कर दी है। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है। प्रभारी के मुताबिक 2001 में मृतक बरासत ने इरशाद की बहन का रेप कर उसकी हत्या की थी। हत्या के बाद ही इरशाद से बदला लेने की ठान ली। कुछ दिन पहले अपने ही गांव के रहने वाले जबरू और फिरासत के साथ मिलकर पहले बरासत का अपहरण किया और बाद में उसकी हत्या कर दी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »