29 Mar 2024, 15:40:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मगरमच्छ को निगलते एनाकोंडा से लोगों ने ऐसे बचाई जान, देखें वायरल वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2020 12:09AM | Updated Date: Aug 24 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोशल मीडिया पर एक एनाकोंडा का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एनाकोंड़ा ने एक मगरमच्छ को पकड़ रखा है। वहां आस-पास मौजूद लोग एनाकोंडा से मगरमच्छ को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन सांप ने इतने जोर से मगरमच्छ को पकड़ा है कि अलग होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सांप को अलग  करने के लिए उसे रस्सी से बांधा गया है। लेकिन फिर सांप मगरमच्छ को छोड़ नहीं रहा है।

इस वीडियो को मानुस पॉप नाम के ट्विटर हैडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि एक एनाकोंडा सांप को पोंट नेग्रा इलाके में मगरमच्छ को निगलते हुए देखा गया। वीडियो में आप देख सकते हैं सांप मगरमच्छ को मजबूती से जगड़े हुए हैं। जबकि लोग एनाकोंडा को रस्सी से बांध कर खींचते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि वीडियो में ये नहीं दिखाया गया है कि दोनों को अलग कर दिया गया है।

वहां के स्थानिय लोगों ने सांप को मगरमच्छ से अलग कर बचा लिया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर इस वीडियो को देखर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो को देखकर लिखा कि इन लोगों ने सांप को उसका खाना छीनकर नेचर के फूड चेन को तोड़ने का काम किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »