28 Mar 2024, 17:01:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इस बेटे ने अपनी तलाकशुदा माँ की दोबारा शादी करने का किया फैसला, वजह जान आपका...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2020 12:05AM | Updated Date: Aug 24 2020 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुनिया में माँ को भगवान का रूप कहा जाता है। वह ममता और त्याग की मूर्त होती है। वह अपने सारे सुख सुविधाएँ संतान के लिए त्याग देती है और सारी जिंदगी उसकी खुशियौं और सुविधाओं को पूरा करने में लगी रहती है। माँ जितना प्यार हमें पूरे दुनिया में कोई भी नहीं कर सकता है क्योंकि उसका प्यार निस्वार्थ होता है। माँ के प्यार के लिए तो भगवान भी तरसते है तभी तो वो अनेकों बार मनुष्य जन्म लेते है। माँ के पैरों में स्वर्ग होता है और उसकी जान अपने बच्चों में बसती है लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शक्श के बारे में बताने जा रहे है जो अपनी माँ के लिए जो किया वो सच में सराहनीय है  और ऐसे लोगो के लिए एक मिशाल है जप वृद्ध होने पर अपने माँ बाप को बोझ समझने लगते है और उन्हें प्रताड़ित करते है।

वैसे तो हम अपने जीवन में कई सारे लोगों से मिलते हैं जिनमे कुछ हमे और हमारे मन को अच्छे नही लगते और हम उनसे दूरी बना लेते हैं। परन्तु कुछ ऐसे लोगों भी होते हैं जिनसे हम मिले नही होते परन्तु फिर भी उनके द्वारा किया गया कोई काम हमारे ज़हन में ऐसा बस जाता है के हमे वो दिल से पसंद आने लगते हैं। कुछ तो ऐसे भी लोगों के बारे में हम सुनते हैं जिनकी सिर्फ कहानिया और किस्से ही हमे प्रभावित कर जाते हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसे ही शख्स की कहानी लेकर आये हैं जो के पहली ही बार में आपका दिल छु जाएगी।

यह कहानी है पाकिस्तान के एक मामूली शख्स की है लेकिन इसकी इस कहानी ने इसे एक पूरी शख्सियत बना दिया और यकीन मानिए इसकी यह कहानी आपका दिल छु जाएगी  और हम आपको बता दे के इन दिनों यह पाकिस्तानी शख्स सोशल मीडिया साइट्स पर काफी अधिक चर्चाओं में है। लेकिन हम आपको बता दे के इसके पीछे की वजह भी काफी ख़ास है। इसके पीछे की जो वजह है उसे जानकर आपका दिल ख़ुशी से खिल उठेगा। आप इस शख्स को ट्विटर पर भी देख सकते है जहा पर ये @ GM491 नाम की आईडी से मौजूद है। अगर हम बात करे के आखिर यह इन्सान इतना अधिक सराहा क्यों जा रहा है और वो क्या वजह है जिसकी वजह से लोग उसे इतना अधिक पसंद कर रहे है तो इस व्यक्ति ने माँ-बेटे के रिश्ते को बहुत बखूबी निभाया है। बता दे के इस व्यक्ति के अनुसार वह अपनी माँ की दोबारा शादी शादी कराने जा रहा है। उसके अनुसार उसकी मां को उसके पिता के द्वारा 23 साल की ही उम्र में तलाक मिल गया था और तब से वो अकेले ही जिनगी व्यतीत कर  रही है। 

ऐसे में इस शख्स के अनुसार वो  अपने माँ के इस अकेलेपन को दूर करने की वजह से ऐसा करने जा रहा है। ऐसे में इस शख्स द्वारा किये गये इस ऐलान के बाद ट्विटर पर लोगों ने उसकी इस सोच को काफी सराहा और शुभकामनाओं की तो मानो बरसात सी हो गयी। उसने अपनी ट्वीट में बताया के – “23 साल पहले मेरी मां का तलाक हो गया था जिसके बाद अब आने वाले अगले शुक्रवार को मैं उनकी दोबारा धूमधाम से शादी करवाऊंगा। मेरी मां को आप सभी लोग अपनी दुआओं में याद रखियेगा” । इतना ही नही बल्कि इस व्यक्ति ने यह भी लिखा के ऐसा वो काफी वक्त से करना चाहता था परन्तु इसके लिए वह आर्थिक रूप से मजबूत नही था। परन्तु अब वो ऐसा करेगा। ऐसे में इस व्यक्ति द्वारा ऐसा किये जाने के लिए ट्विटर पर ही कई लोगों ने ट्वीट के जरिये उसे और उसकी मां को शुभकामनाये भी दी। इस शख्स के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है के लड़के की मां ने इस बात से कुछ दिन पहले जिन्दगी की उलझनों को लेकर उसे ये मैसेज किया था, ‘जिंदगी पश्तो फिल्म की तरह हो गई है, चल तो रही है लेकिन समझ नहीं आ रही।’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »