29 Mar 2024, 20:14:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

22 करोड़ रुपए में बिकी लकड़ी की 4 टूटी कुर्सियां, देखते ही लोगों ने ठोंक लिया माथा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2020 12:35AM | Updated Date: Aug 22 2020 12:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

1778 में बने इन चार एंटीक कुर्सियों को फ़्रांस के राजा लोइस XVI के छोटे भाई चार्ल्स X के लिए बनवाया गया था। अब इन कुर्सियों की सीट, इसके पीछे का हिस्सा और पैर भी टूट गए हैं। राजा ने इन कुर्सियों को पेरिस के कारीगर से बनवाया था। इनके साथ ही उसने एक बेड भी बनवाया था। उसकी भी नीलामी होनी है। 

जैसे ही ये कुर्सियां नीलामी में उतरी, वैसे ही लोगों में इन्हें खरीदने की होड़ मच गई। इन्हें  आर्टक्यूरियल द्वारा नीलाम किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही थी कि ये कुर्सियां 4 करोड़ 44 लाख तक में बिकेंगी। लेकिन इनकी बोली लगी 22 करोड़। जो सबके लिए हैरानी की बात थी। इन्हें 1789 में फ्रेंच रिवोल्यूशन से पहले बनाया गया था लेकिन बिके ये चार साल बाद थे।

इन कुर्सियों को राजा ने अपने भाई और एक बहन के लिए बनवाया था। इनपर ख़ास नक्काशी की गई थी। सालों बाद इसकी हालत भले ही खराब हो गई लेकिन आर्ट पीस के मामले में ये अभी भी बेस्ट है। जिस राजा चार्ल्स X की ये कुर्सियां हैं, वो काफी बदनाम रहा हैं। उसने 1789 में फ़्रांस छोड़ दिया था। इसके बाद वो कई देशों में भागता फिरा। आखिरकार 1814 में वो वापस अपने देश लौटा। चार्ल्स X 1824 से 1830 तक फ़्रांस का राजा रहा। इस दौरान फ़्रांस में काफी हिंसा हुई। लेकिन फिर भी उसकी कुर्सियों की ये बोली लोगों को बेहद अचंभित कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »