19 Apr 2024, 05:40:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एक परिवार के 14 लोगों को हुआ था कोरोना, ठीक हुए तो जमकर किया डांस, अब....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2020 12:17AM | Updated Date: Aug 19 2020 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एक तरफ जहां पूरा देश कोरोना वायरस से खौफ खा रहा है वहीं मध्य प्रदेश के कटनी से एक राहत भरा वीडियो सामने आया है। यहां COVID-19 संक्रमित एक ही परिवार के कई सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अस्पताल में डांस किया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

जानकारी के मुताबिक हिंदुआ परिवार के 14 सदस्यों को एक साथ कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इनका इलाज हुआ. सभी लोगों की रिकवरी बेहद अच्‍छे से हुई और जब इनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई तो पूरे परिवार ने एक साथ जमकर डांस किया। इस डांस के जरिए हिंदुआ परिवार के लोग जनता को ये संदेश देना चाहते हैं कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है, अगर आप डटकर इस गंभीर बीमारी का सामना करेंगे तो इसे आसानी से मात दी जा सकती है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »