29 Mar 2024, 20:50:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

प्यार की वजह से पाकिस्तान छोड़कर भारत आई ये पाकिस्तानी लड़की, कहा- स्वर्ग...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2020 12:52AM | Updated Date: Aug 17 2020 12:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हममें से कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें कभी न कभी किसी न किसी से प्यार होता है वहीं ये भी बात सच है कि जिस समय ये फीलिंग हमारे मन में आती है हम ये भरोसा करने लग जाते हैं कि यही एक बात है जो सच है और बाकी सबकुछ झूठ और फरेब ही है। जी हां प्यार का अहसास आसान नहीं हेाता है औश्र अपने सपनों को किसी और की सोच के साथ साझा करने लगता है। और कुछ ही समय बाद लोग इसे सच्चा प्यार भी समझने लगते हैं। लोग कहते हैं कि प्यार के नाम पर लोग कहां से कहां पहुंच जाते हैं वहीं लोग सात समुंद्र तक पार कर जाते हैं लेकिन ये बात सच है कि प्यार के दरिया में लोग किसी भी मर्यादा और सरहद को भी पार करने से कोई रोक नहीं सकता है।

हाल ही में ऐसा ही हुआ कराची की लड़की के साथ। उसे मुंबई के लड़के से प्यार हुआ। सोशल मीडिया पर फातिमा हुसैन की खूबसूरत लव स्टोरी काफी वायरल हो रही है। प्यार, रोमांस और शादी के लिए आइडिया ने फेसबुक पर लोगों का दिल जीत लिया है। इस पोस्ट में कहा गया है कि सराह ने बताया कि कैसे उनको अपने दोस्त मुस्तफा दाऊद से शादी की और मुंबई में आकर वो रहने लगीं। इसके अलावा शादी के बाद साराह और मुस्तफा की जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही।

भारत आते ही उनकी घंटो तक कस्टम्स और सेक्यूरिटी चेक में चेकिंग की गई। जैसे शादी के बाद उनका हनीमून भी सरकारी दफतरों में ही काटने पड़े वहीं ये भी बताते चलें की शादी के 2 माह बाद ही अपने पति के साथ मुंबई शिफ्ट हो गईं और उनके पति की जॉब चली गई जिसके बाद किसी ने उनका साथ नहीं दिया। इस कठिन परिस्थिति में साराह और मुस्तफा की जिंदगी पूरी तरह से बदल चुकी थी। ये दोनो काफी समय तक कोई छोटी नौकरी ढुंढ रहे थें जिसके बाद 3 माह तक साराह डिप्रेशन में रहीं। उन्होंने अपने घर में कुछ नहीं बताया। वो रात भर रोती थीं और पति मुस्तफा उस वक्त परेशान रहते थे।

उन्होंने बताया कि हमारे पास खाने तक के पैसे नहीं थें वहीं उस समय ये उन्होने ये भी सोच लिया कि अब जो है वो मुस्तफा ही हैं। हर मौकों पर मैं मुस्तफा का साथ दूंगी। जिसके बाद उनके पास आईडिया आया कि क्यों न पाकिस्तान में जो वो मेक-अप आर्टिस्ट का काम किया करती थीं क्यों न यहां शुरू किया जाए। इसके अलावा मुस्तफा ने साराह का साथ दिया और मार्केटिंग करना शुरू किया। जिसके बाद उन्हें अच्छे खासे क्लाइंट्स मिलना शुरू हो गए और धीरे धीरे वो बेहद ही अच्छा बिजनेस शुरू चुकी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »