23 Apr 2024, 23:11:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पीड़ित लड़की के साथ पुलिस का गलत बर्ताव, एफआईआर कराना है तो पहले...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2020 12:50AM | Updated Date: Aug 17 2020 12:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आजकल इंसान की इंसानियत कहीं मिटती जा रही है। जहां इंसानियत के रखवाले ही लड़कियों की रक्षा नहीं कर पा रहे है। ऐसे ही उत्तर प्रदेश में एक किशोर लड़की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें लड़की ने आरोप लगाया है कि गोविंद नगर पुलिस स्टेशन के एक इंस्पेक्टर ने उससे एफआईआर दर्ज करने के एवज में डांस करने के लिए कहा।

एफआईआर कराना है तो पहले डांस करो : लड़की अपने मकान मालिक के भतीजे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए गई थी। 16 वर्षीय लड़की ने वीडियो में आरोप लगाया कि निरीक्षक ने उसे पुलिस स्टेशन में बुलाया और उसे उसके सामने डांस करने के लिए कहा। लड़की अपने परिवार के साथ गोविंद नगर के डाबौली पश्चिम क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है।

पुलिस का गलत बर्ताव : लड़की का परिवार जागरण पार्टियां करके अपना पेट पालता है। उन्होंने कहा कि वे मकान मालिक के भतीजे के खिलाफ लड़की से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराने गए थे। इसके अलावा उन्हें कुछ दिन पहले घर के किराए के हिस्से से जबरन बाहर निकाला गया था।

क्या था पूरा मामला : लड़की की मां ने संवाददाताओं से कहा, 7 अगस्त की रात को फिर से मेरी बेटी के साथ छेड़छाड़ की गई जब वह बाजार से घर वापस आ रही थी। फिर बेटी ने गोविंद नगर के इंस्पेक्टर अनुराग मिश्रा से संपर्क किया, उसने मेरी बेटी से कहा कि पहले मेरे सामने डांस करो तब वह उसकी शिकायत दर्ज करेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »