20 Apr 2024, 16:26:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बच्चे के गले में फंसी चॉकलेट, फिर हुआ ऐसा की डॉक्टर भी रहे गया हैरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2020 12:11AM | Updated Date: Aug 1 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। एक ढाई महीने के बच्चे के गले में चॉकलेट फंस गई, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्चे की तबीयत खराब होने पर एंबुलेंस को बुलाने के लिए कई फोन किये, लेकिन एंबुलेंस नहीं आई फिर बच्चे को ऑटो से लेकर अस्पताल पहुंचे, जब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। घटना यूपी के नोएडा की है। परिजनों का कहना है कि घर पर बच्चा लेटा हुआ था। साथ में ही दूसरा बच्चा चॉकलेट खा रहा था। उसी दौरान उसने छोटे बच्चे के मुंह में चॉकलेट डाल दी, जो उसके गले में फंस गई।

बच्चे को लेकर तुरंत नजदीकी के डॉक्टर के पास लेकर गए, लेकिन उन्होंने बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बच्चे के पिता ने कहा कि अस्पताल ले जाने के लिए 102 नंबर पर एंबुलेंस बुलाने के लिए कई बार फोन किया। सारी जानकारी लेने के बाद एंबुलेंस भेजने को कहा दिया गया। लेकिन काफी इंतजार करने के बाद भी घर पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस दौरान बच्चे की हालात बिगड़ने लगी फिर माता-पिता जल्दी से ऑटो में अस्पताल लेकर गए। वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »