20 Apr 2024, 02:25:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लड़कियों को देखते ही मचल जाता है ये भालू, कभी लगा लेता है गले तो कभी मांगता है KISS

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2020 12:36AM | Updated Date: Jul 26 2020 12:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज तक आपने लड़कों को लड़कियों को देखकर घूरते देखा होगा। कभी मनचले लड़के लड़कियों को घूरकर परेशान कर देते हैं। तो कभी लड़कियां इनसे परेशान होकर उन्हें थप्पड़ तक मार देती हैं। इंटरनेशनल मीडिया में इन दिनों ये काला भालू छाया हुआ है। इसे सबसे पहले एक मेक्सिकन हाइकर के साथ सेल्फी लेते हुए देखा गया था। इसके कुछ ही दिनों बाद इस भालू को एक और महिला से चिपकते देखा गया। इस बार इस भालू ने चिपिंक इकोलॉजिकल पार्क में आई टूरिस्ट के साथ मस्ती करते देखा गया। भालू ने ना सिर्फ महिला को पीछे से पकड़ा बल्कि उसके पैर में छिपकर उसे सूंघा। 

आमतौर पर भालू इतने फ्रेंडली नहीं होते। जब महिला ने भालू से खुद को छुड़ाने की कोशिश की तो भालू उसके पैरों में लिपट गया। इस फ्रेंडली भालू को इसके बाद उदास होते देखा गया। चिपिंक इकोलॉजिकल पार्क के कर्मचारियों ने बताया कि बीते कुछ दिनों से ये भालू लड़कियों के साथ काफी फ्रेंडली होते नजर आ रहे हैं।

वो टूरिस्ट्स के नजदीक पहुंच जा रहे हैं। खासकर ये भालू लड़कियों से कुछ ज्यादा ही चिपक रहा है। ये उनके नजदीक चला जाता है और फिर उनके साथ गले लगने या उन्हें चूमने की कोशिश करने लगता है। भालूओं की इस हरकत पर एक्सपर्ट्स का कहना है कि हो सकता है कि ये भालू इंसानों को अपना दोस्त मानना शुरू कर दिया है। लेकिन इंसान को सतर्क रहने की जरुरत है। भालू कभी भी मूड बदल सकते हैं। हो सकता है ये अभी फ्रेंडली हो रहे हो। लेकिन कुछ देर में ये अटैक भी कर सकते हैं। इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरुरत है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »