19 Apr 2024, 16:48:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इस श्रापित गांव में 8 साल बाद पैदा हुआ बच्चा, कई मन्नतों के बाद 28 से 29...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2020 12:37AM | Updated Date: Jul 25 2020 12:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चीन और भारत जहां जनसँख्या के पायदान में पहले और दूसरे नंबर पर है, वहीँ इटली का एक ऐसा गांव है, जहां आठ साल के बाद एक बच्चे का जन्म हुआ। इस बच्चे के जन्म के बाद गांव की कुल जनसंख्या 28 से 29 हुई है। आठ साल बाद जन्में इस  बच्चे की ख़ुशी पूरे गांव के लोगों ने मनाई। इटली के लोम्बार्डी में बसे इस गांव का नाम मॉरटर्नो है। यहां आठ साल बाद एक बच्चे का जन्म हुआ। इस बच्चे का नाम डेनिस रखा गया। 

मॉरटर्नो की मेयर एंटोनिला इनवर्निजी ने मीडिया को जानकारी दी कि बच्चा ठीक है और इतने सालों बाद उसके जन्म के कारण लोग काफी उत्साहित है। इस गांव में बच्चों के पैदा होने पर उत्सव मनाया जाता है। बेटी पैदा होने पर दरवाजे पर गुलाबी जबकि लड़का होने पर नीला रिबन काटा जाता है। इस बच्चे के जन्म से पहले 2012 में यहां एक बेटी का जन्म हुआ था। तब आखिरी बार रिबन काटा गया था। 

उसके बाद से यहां किसी बच्चे का जन्म नहीं हुआ था। जहां साल 2020 सबके लिए मनहूस साबित हो रहा है, वहीं इस गांव में ये साल खुशियां लेकर आया है। गांव के लोग यहां के जनसँख्या बढ़ने ले कारण काफी खुश है। मेयर ने बताया कि उनके पिता की मृत्यु के बाद यहां की जनसंख्या हाल ही में घटकर 28 हो गई थी। इनवर्निजी ने कहा, ‘अब हम 28 से 29 लोग होने जा रहे हैं।ऐसे में एक नवजात का आना हम सभी के लिए बड़ी खुशी की बात है’।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »