29 Mar 2024, 10:17:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

OMG! इस चायवाले पर है 51 करोड़ रू. का कर्ज, ऐसे हुआ खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2020 1:30PM | Updated Date: Jul 23 2020 1:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हरियाणा के कुरुक्षेत्र से एक हैरान करने कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक चायवाले पर इतनी बड़ी रकम का लोन है जिसका खुलासा तब हुआ, जब वह इसकी किश्तों को चुकाने के लिए बैंक से 50 हजार का और लोन लेने पहुंचा। इस चायवाले पर 51 करोड़ रुपए का कर्ज है जिससे हर कोई सख्ते में हैं।
 
कुरुक्षेत्र के दयालपुर गांव में रहने वाले इस चायवाले का नाम राजकुमार है। वह आहुवालिया चौक पर चाय बेचकर अपना और अपने परिवार का गुजारा करता है। उसका कहना है कि लॉकडाउन के चलते कामधंधा ठप हो गया। ऐसे में घर का खर्च चलाने के लिए उसने कुछ लोन लिया था। मगर अब उस लोन को चुकाने के लिए वह एक फाइनेंस कंपनी से 50 हजार रुपए का लोन लेने पहुंचा, लेकिन उस पर पहले से इतने भारी-भरकम कर्ज का बोझ देखकर कंपनी ने उसे लोन देने से मना कर दिया।
 
दरअसल फाइनेंस कंपनी ने उसको यह कहकर लोन देने से इनकार कर दिया कि आपका सिबिल स्कोर ठीक नहीं है। उन्होंने इसकी डिटेल निकलवाई तो उनके नाम 50 करोड़ 76 लाख 20 हजार रुपये दिखाए गए। इनमें सबसे बड़ी राशि 50 करोड़ 50 लाख रुपये है। यह लोन 27 अप्रैल 2013 का दिखाया गया है। अब चाय वाला परेशान है। डीसी धीरेंद्र खडगटा ने बताया कि इस तरह का मामला मेरी जानकारी में नहीं है। ऐसी कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »