19 Apr 2024, 04:54:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नींद की गोलियां देकर बॉयफ्रेंड संग रंगरेलिया मनाती थी लड़की एक दिन…

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2020 9:47AM | Updated Date: Jul 1 2020 9:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आजकल अपराध के बढ़ते मामले सभी को हैरान कर रहे हैं। ऐसे में जो मामला हाल ही में सामने आया है वह उत्तर प्रदेश के झांसी शहर का है। जहाँ एक वृद्ध महिला की हत्या का खुलासा होते ही सब हैरान रह गए। इस मामले में एक लड़की जिसके पिता की मृत्यु हो गई थी उसकी मां उसे छोड़कर किसी और के साथ चली गई। वहीं वह दादा-दादी के साथ रही और उन्होंने ही उसे पाला। ऐसे में उसी लड़की ने अपनी दादी की हत्या कर दी, क्योंकि दादी ने उसे बॉयफ्रेंड के साथ बेडरूम में पकड़ लिया था।

यह मामला है उत्तर प्रदेश के झांसी का। जहां पुलिस ने प्रेमनगर थाना क्षेत्र में 11 जून की रात को रिटायर्ड रेलकर्मी की पत्नी मुमताज की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक वृद्ध महिला की नाबालिग नातिन और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। खबरों के मुताबिक पुलिस का कहना है कि नाबालिक लड़की और उसके बॉयफ्रेंड ने मिलकर वृद्ध महिला की हत्या की है। क्योंकि दादी ने दोनों को बेडरूम में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था।

पुलिस की पूछताछ में नाबालिग लड़की ने बताया कि वह अपने दादा-दादी को रात के भोजन में नींद की दवाइयां मिलाकर दे देती थी और इसी के कारण दोनों गहरी नींद में सो जाते थे। उसके बाद नाबालिग लड़की चुपके से अपने बॉयफ्रेंड को घर में बुला लेती थी और यह सब हर रोज होता रहता था। ऐसे में घटना वाले दिन मुमताज ने खाना कम खाया था जिससे उनकी नींद खुल गई थी और उन्होंने ये सारा नजारा देख लिया। उसके बाद नातिन और उसके प्रेमी ने मिलकर मुमताज का दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। अब इस मामले में सब कुछ सामने आ चुका है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »