28 Mar 2024, 22:15:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हर रात गर्भनिरोधक गोली खा रही थी महिला, टॉयलेट करने गई बाथरूम तो गर्भ से...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2020 12:19AM | Updated Date: Jun 21 2020 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुनिया में कुछ ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनपर यकीन करना काफी मुश्किल होता है। प्रेग्नेंसी ऐसा पीरियड होता है, जिसमें महिला को 9 महीने तक कई तरह के बदलाव झेलने होते हैं। इस दौरान खान-पान से लेकर महिला की बॉडी में काफी बदलाव आते हैं। ये अजीबोगरीब मामला यूके से सामने आया। यहां रहने वाली 32 साल की ग्रेस मीचिम को पता भी नहीं चला कि वो प्रेग्नेंट है। जब 9 महीने के बाद अचानक उसके पेट में दर्द हुआ, तब उसने बाथरूम में एक बच्चे को जन्म दिया। उस समय उसे पता चला कि वो प्रेग्नेंट थी। 

हैरान करने वाला ये मामला इन दिनों चर्चा में है। ग्रेस के पति 34 साल के जेम्स को भी इस प्रेग्नन्सी का पता नहीं चला। कपल के पहले से तीन बच्चे थे। दोनों और बच्चा प्लान नहीं कर रहे थे। लेकिन अब एक बेटी के पेरेंट्स बन चुके हैं। 6 महीने पहले एक रात अचानक ग्रेस के पेट में दर्द हुआ। वो उठी और एक दवा खा ली। जब आराम नहीं आया तो वो बाथरूम गई। वहां अचानक उसने एक बेटी को जन्म दिया। ग्रेस और उसके हसबैंड के लिए बच्चे का जन्म शॉकिंग था। वो लगातार गर्भनिरोधक गोलियां खा रही थी। इसके बाद ही कपल सेक्स करते थे। 

वो प्रेग्नेंट है इसकी उसे कोई जानकारी नहीं थी। 5 दिसंबर को ग्रेस ने सिएना को जन्म दिया। बाथरूम में ही पैदा हुई सिएना को उसके बाद अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में मां-बेटी का इलाज हुआ और कुछ समय बाद दोनों को स्वस्थ बताकर घर भेज दिया गया। इन 9 महीनों में ग्रेस और उसके पति को शक तक नहीं हुआ कि वो प्रेग्नेंट हैं। इस एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए ग्रेस ने कहा कि आपको पता भी नहीं है कि आप प्रेग्नेंट है। और अचानक आपके गोद में एक बच्चा आ जाए तो ये शॉकिंग ही है। वैसे तो सिएना बिना प्लानिंग के आ गई पर अब उनका परिवार कम्प्लीट हो गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »