20 Apr 2024, 03:29:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

घर में ही प्रेमिका के संग रंगरेलियां मना रहा था पति, अचानक पहुंची पत्नी तो....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2020 1:30PM | Updated Date: Jun 16 2020 1:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने पति और उसकी प्रेमिका की झाड़ू व थप्पड़ों से जमकर पिटाई कर दी। वह अपने पति की आशिक मिजाजी से परेशान थी। पति की बेवफाई और उसकी आशिकमिजाजी से तंग पत्नी ने पहले तो अपने पति को बच्चों का वास्ता देकर समझाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन उसका सारा प्रयास बेकार गया। एक दिन पति को प्रेमिका की बाहों में देखा तो वह भड़क उठी। उसने पति और प्रेमिका की थप्पड़ व झाडुओं से जमकर धुनाई कर दी।

जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी एक व्यक्ति के एक महिला के साथ काफी दिनों से अवैध सम्बंध थे, जिसके बारे में पत्नी भी जान गयी थी। पत्नी हमेशा आदत में सुधार लाने की चेतावनी देती रही, लेकिन उसके पति पर समझाने का कोई असर नहीं हुआ। संयोग से एक दिन दोनों को घर में ही रंगरेलियां मना रहे थे, तभी पत्नी वहां पहुंच गई और दोनों को पकड़ लिया। दोनों को आलिंगनबद्ध देखते ही उसके सब्र का बांध टूट गया। उसने आव देखा न ताव पति और प्रेमिका को थप्पड़ों व झाड़ू से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग तमाशबीन बनकर इकट्ठा हो गये।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »