29 Mar 2024, 15:27:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बीच सड़क हिरण को दबोचे बैठा था अजगर, फिर हुआ ऐसा चमत्कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2020 12:03AM | Updated Date: Jun 11 2020 12:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक अजगर बीच सड़क पर हिरण को दबोच कर बैठा था। ये हैरतअंगेज वीडियो थाईलैंड के एक चिड़ियाघर से सामने आया है। जिसमें एक हिरण को अजगर के फंदे में फंसा हुआ देखा जा रहा है। इस वीडियो में एक शख्स को कुछ समय बाद हिरण की मदद करते देखा जा सकता है।
 
जिसकी मदद मिलने पर हिरण की जान बच जाती है और अजगर, हिरण को छोड़कर जंगल में भाग जाता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को ड्यूसिट ज़ू के सहायक निर्देशक द्वारा ट्विटर पर साझा किया गया था। सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद वीडियो काफी तेजी से वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर इसे अब तक 14 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, साथ ही इसे 17 से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »