19 Apr 2024, 10:27:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत के इस राज्य में है एक अनोखी जगह, जहां लोगों के कूदने पर हिलती है धरती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2020 11:35AM | Updated Date: Jun 10 2020 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

छत्तीसगढ़ शासन की तरह से इस स्थान पर सूचना बोर्ड भी लगाया गया है. जिस पर लिखा है यहाँ एक एक अजूबा है, यहाँ की धरती हिलती है। आप भी बड़ी ही आसानी से कूदकर धरती को हिलाएं और जीवन का आनंद उठायें। छत्तीसगढ़ के मैनपाट की यह जमीन ऐसी क्यों है ? इसके बारे में वह के स्थानीय लोगों का और हमारे वैज्ञानिकों का अलग अलग मत हैं।

वह के स्थानीय लोगों का ऐसा मानना है की एक समय यहाँ पर जलस्त्रोत रहा होगा। जो अब ऊपर से पूरी तरह सूख गया है लेकिन अंदर की जमीन पूरी तरह से दलदली है जिसके चलते ऐसा होता है। वैज्ञानिको का ऐसा मानना है की इस जमीन के नीचे आन्तरिक दवाब एवं खाली स्थान में पानी भरा हुआ है। जिसके चलतेयहाँ की जगह दलदली और स्पंजी है।

हालांकि वजह जो भी हो यह जगह सभी पर्यटकों के लिए किसी अजूबे से कम नहीं है। कई व्यक्ति वहा पर सिर्फ यही आनंद लेने आते है और मजे लेते हुए उछल उछल कर जमीन को हिलाने का बहुत आनंद उठाते हैं। यह खूबसूरत पर्यटन स्थल सभी लोगो को बहुत पसंद आता है। यहाँ की खूबसूरत वादियाँ और झरनो की वजह से यहाँ का मौसम ठंडा रहता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »