19 Apr 2024, 12:01:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लॉकडाउन में हुई अनोखी शादी - 3 फीट के दूल्हे को मिल गई ऐसी दुल्हन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2020 12:14AM | Updated Date: Jun 10 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। देश में लॉकडाउन के कारण कई लोगों की शादियां रद्द हो गई तो किसी ने कम लोगों में अपना हफसफर चुन लिया। वहीं इस लॉकडाउन में एक शादी की काफी चर्चा हो रही है। ये अनोखी शादी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हुई। दरअसल मेरठ जनपद के नौचंदी थाना क्षेत्र में तीन फुट के दूल्हा-दुल्हन का जोड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है। इस शादी की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। बताया गया कि करीब ढाई माह पहले फिरोज और जैनब की शादी की तारीख तय हो गई थी, लेकिन लॉकडाउन के दौरान इंतजार करना पड़ा। 
 
वैसे तीन फुट के फिरोज के लिए दूल्हा बनना सपने के सच होने जैसा है। परिवार के लोग काफी समय से शादी के प्रयास में थे। लेकिन हर बार लंबाई आड़े आ जाती थी। अचानक दोस्त की भाभी ने उसे देखा और अपनी तीन फुट की बहन के लिए पसंद कर लिया। फिर क्या था, दोनों परिवार के लोग बैठे और रिश्ता तय हो गया। ढाई माह पहले शादी की तारीख तय हो गई थी। और फिर बीते शनिवार को दोनों ने लॉकडाउन में शादी कर ली। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »