28 Mar 2024, 13:30:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

19 साल की जवान बेटी को आज भी नहलाती है 55 साल की मां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 2 2020 12:09AM | Updated Date: Jun 2 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। फ्लोरिडा में रहने वाली एक मां-बेटी की कहानी सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां 55 साल की मां ने लाइव टीवी पर खुलासा किया कि वो आज भी अपनी 19 साल की बेटी को अपने हाथों से नहलाती है। इस खुलासे के साथ ही उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें भी लोगों के साथ शेयर की। इसके बाद लोगों ने मां-बेटी को जमकर गालियां देना शुरू किया। फ्लोरिडा में रहने वाली 55 साल की मैरी और 19 साल की जेन्सेन बीच मां बेटी हैं। दोनों TLC चैनल के एक रियलिटी शो में साथ दिखे। इस कार्यक्रम के एक एपिसोड में मां-बेटी को साथ नहाते हुए देखा गया। इस सीक्वेंस पर जमकर बवाल हुआ। जब मैरी से इसपर बात की गई तो उसने बताया कि दोनों तबसे साथ नहा रहे हैं, जबसे उसकी बेटी 5 साल की थी। 
 
नहाने को लेकर हो रहे बवाल पर 19 साल की जेन्सेन ने कहा कि उसे अपनी मां का टच काफी आराम देता है। इसमें कुछ भी अजीब नहीं है। उसे काफी सुरक्षित महसूस होता है। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद लोगों ने मां-बेटी के रिश्ते पर जमकर निशाना साधा। लेकिन जेन्सेन अपनी मां के बचाव में सामने आई। उसने कहा कि वो अपनी मां से बेहद प्यार करती है और साथ नहाने से उनका प्यार और बढ़ता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »