19 Apr 2024, 03:50:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

क्वारंटाइन सेंटर में नहीं परोसा मुर्गा और मछली, तो तोड़ दिया हाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2020 12:05AM | Updated Date: May 25 2020 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कलबुर्गी (कर्नाटक)। बड़ों के लिए मूर्गा और मछली, बच्चों को चिप्स नहीं देने की शिकायत करते हुए क्वारंटइन में रखे गए एक व्यक्ति द्वारा आशा वर्कर पर हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र से कर्नाटक के कलबुर्गी जिला पहुंचे लोगों को आलंद के किण्णी अब्बास गांव में क्वारंटाइन में रखा गया। 
 
इस बीच, क्वारंटइन में मौजूद सोमनाथ सोनकांबले नाम के व्यक्ति ने आशा वर्कर रेणुका नागप्पा से खाने में मुर्गा और मछली परोसने को कहा तो जवाब में रेणुका ने बताया कि अधिकारियों द्वारा सुझाया गया भोजन ही परोसा जाएगा।इसी बात से नाराज सोमनाथ सोनकांबले ने रेणुका पर हमला कर दिया, जिसमें उसका बाएं हाथ टूट गया। घायल रेणुका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी सोमनाथ और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »