19 Apr 2024, 14:11:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कानपुर में लॉकडाउन तोड़ने वालों के साथ पुलिस ने किया ये अनोखा काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2020 1:17PM | Updated Date: May 24 2020 1:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉकडाउन के इस समय में भी कई लोग बेपरवाह होकर बिना मास्‍क लगाए घरों से बाहर निकल रहे हैं। पुलिस ऐसे लोगों को बाहर निकलने से रोकने के लिए कई तरह के हथकंडे अपना रही हैं। बेवजह घरों से बाहर निकलने वाले लोगों पर लगाम लगाने के लिए कई जगह पुलिस को डंडे तक का सहारा लेना पड़ रहा हैं तो कई जगह पुलिस उठक-बैठ‍क लगावा कर सजा के देकर इस भूल को सुधारने का प्रयास कर रही हैं। 

उत्तर प्रदेश के कानपुर से पुलिसवालों का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं। जिसमें पुलि‍स वाले लॉकडाउन का पालन न करने वालों की आरती उतारते हुए नजर आ रही हैं। बुधवार सुबह जूही गौशाला चौराहे पर किदवई नगर पुलिस ने बेवजह सड़कों पर घूम रहे करीब दो दर्जन से ज्यादा लोगों को रोककर उनकी आरती उतारी। इसके साथ ही पुलिस ने पूरे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दरोगा ने इन लोगों पर फूलों की बारिश की। आरती के बाद इन लोगों को पुलिस ने प्रसाद के रूप में केला भी दिया। किदवई नगर इंस्पेक्टर धनेश ने बताया कि लोगों को समझाया जा रहा है कि वह लॉकडाउन का पालन करें। घर पर ही रहें, लेकिन कुछ लोग बेवजह सड़कों पर निकल रहे हैं। पुलिस के इस कदम की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। पुलिस का ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »