25 Apr 2024, 14:39:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विश्व की ये है सबसे महंगी पानी की बोतल, एक बोतल की कीमत है 42 लाख रुपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2020 12:28PM | Updated Date: May 20 2020 12:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जीवन में पानी कितना महत्वपूर्ण है ये बात तो हम सभी जानते है। प्यास लगे हो और पानी नहीं मिले तो लगता है जान ही निकल जाएगी। एक रिसर्च के अनुसार आदमी बिना खाए चार हफ्तों तक जिंदा रह सकता है लेकिन पानी के बिना सिर्फ 4 दिन तक ही रह सकता है। आमतौर पर जब हम रेलवे से सफर करते हैं तो पानी की बोतल भी से ₹20-25 में मिलती है। लेकिन ये छोटी सी कीमत भी हमें बहुत ज्यादा लगती है। 

एक ऐसी पानी की बोतल है जिसकी कीमत $60000 है। इसे अगर हम भारतीय रुपयों में देखें तो करीब 42 लाखों रुपए का होता है। यह पानी फ्रांस और फिजी के वाटर स्प्रिंग से निकाला जाता है। इस पानी की बोतल को पाउलो डी वीराजी ने बनाया था। इस पानी में 25ग्राम  सोने की स्वर्नभस्मा मिलाई जाती है। बोतल को 24 कैरेट सोने से सजाया जाता है। 

इसमें और भी वैरायटी है जैसे हीरा ,प्लैटिनम और चांदी। इस पानी को बनाने वाली कंपनी को बहुत दूर यात्रा करना पड़ता है और सबसे साफ पानी ही देना होता है इस वजह से यह इतना महंगा है। कंपनी को पानी बनाने में ज्यादा खर्च नहीं आता क्योंकि कंपनी एक साथ बहुत सारा पानी बनाती है। इस पानी को पीने से इंसान की सेहत में सुधार आता है और तनाव कम करता है। इसको पीते ही शरीर का चर्बी और फैट कम होने लगता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »